रामगढ़, मार्च 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा समिति रबोध ने शनिवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया। जिसमें सांई इवेंट के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। बतौर मुख्य अतिथि तोपा पिंडरा परियोजना के पीओ मनोज सिंह, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया उमेश करमाली, निलेश कुमार आदि ने दीप जलाकर जगारण की शुरूआत किया। इसके बाद जागरण के कलाकारों ने गजानन गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद गायकों ने अनेको भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। गायक पंकज कुमार, अशोक पंडित, लखेन्द्र, मनोज कुमार, रितेश कुमार आदि ने जागरण में योगदान किया। इस अवसर पर आलोक सिंह, बालेश्वर पटेल, रंजीत सिंह, सुनील सिंह, संजीत सिंह, अमर सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...