लातेहार, मार्च 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित भामाशाह नगर में प्रखंड स्तरीय रामनवमी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे बड़का बालूमाथ,चटीटोला,टमटम टोला,मुरपामोड़,नगड़ा,चेताग,हरिजन मुहल्ला के अखाड़ा समिति के सदस्य व अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर मंदिर रामनवमी पूजा समिति के मुख्य अखाड़ा कमेटी का अध्यक्ष लगातार दुशरी बार रोशन कुमार गुप्ता को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश पांडेय,विनोद साव,प्रदीप साव,तपेश्वर साव,विजय साव, दिवाकर प्रसाद,सुनील कुमार और राजेश प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अरुण कुमार को महासचिव,जबकि अमित कुमार, सोनू कुमार,राजेश प्रसाद,रिंकू कुमार और सुमित कुमार को सचिव चुना गया। संरक्षण मंडली में विधायक प्रकाश राम,कृष्ण यादव,मोतीलाल नाथ शाहदेव,शैलेश सिंह,सोनू सिंह, चेतलाल...