हजारीबाग, मार्च 18 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जीवन यादव ने किया। बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राम अवतार यादव, सचिव महावीर यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव को बनाया गया। वहीं पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, आशीष यादव, अशोक पासवान, श्यामलाल सिंह, मुकेश सोनी, दिनेश ठाकुर, केदार प्रजापति, राजू यादव, कल्लू प्रजापति, मनी यादव समेत 18 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष राम अवतार यादव ने कहा कि रामनवमी का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण तथा सरकारी गाइडलाइंस के तहत संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण संप...