लातेहार, मार्च 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में श्री रामनवमी पूजा शुरू हो गई है। बुधवार की शाम सप्तमी पर मंदिरों और पूजा समिति आखाड़ो में हनुमंत पूजा हुई और बजरंगबली का आह्वान करते हुए महाबीरी झंडा को स्थापित किया गया। पहाड़ी हनुमान मंदिर, चमरडीहा हनुमान मंदिर, बाजार पंचमुखी मंदिर, बस स्टैंड आदिशक्ति महावीर मन्दिर और बभनडीह सहित अन्य पूजा आखाड़ो में विधि विधान से हनुमंत पूजा की गई। महाष्टमी पर गुरुवार से कुछ मंदिर को छोड़ कर 12 और 24 घण्टे का अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद स्थापित महावीरी झण्डा के साथ 27 मार्च को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। इसकी तैयारी में विभिन्न पूजा समिति के सदस्य जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.