गढ़वा, मार्च 27 -- भवनाथपुर। रामनवमी पूजा के अवसर पर प्रखंड की महिलाओं ने एक भव्य जुलूस निकाला जो धार्मिक उल्लास और जोश से भरा हुआ था। जुलूस में दुर्गा वाहिनी, टाऊनशिप बजरंगबली की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर महिलाओं ने लाठी और तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जुलूस में शामिल महिलाओं ने श्रद्धा और जोश के साथ राम के जयकारे लगाए और भगवान राम की भव्य पूजा अर्चना की। लाठी तलवारबाजी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना। उसमें महिलाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता और साहस का अद्भुत प्रदर्शन किया। राम नवमी पूजा के इस आयोजन ने यह साबित किया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। यह आयोजन प्रखंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो महिलाओं की भागीदारी और श...