पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर हमीदगंज न्यू सुरभि क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार की रात में आयोजित की गई। बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर संजय चंद्रवंशी को क्लब का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में दीपक चंद्रवंशी को महामंत्री तथा रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस वर्ष भी न्यू सुरभि क्लब की ओर से रामनवमी के अवसर पर सुंदर और आकर्षक रथ तैयार कर लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही भव्य शोभायात्रा भी धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.