चतरा, मार्च 15 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा को लेकर शनिवार को कान्हाचट्टी में नवजीवन संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बबलू केशरी ने किया। बैठक में रामनवमी पर्व को लेकर पदाधिकारियों का चयन किया गया एवं उन्हें प्रभार सौंपा गया। बैठक में सर्वसम्मति से अमित केशरी को अध्यक्ष, दीपक केशरी को उपाध्यक्ष तथा उज्ज्वल गुप्ता को सचिव बनाया गया। बैठक में पूजा आयोजन, सजावट, भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अमित केशरी ने बताया कि 24 मार्च 2026 को पूजा के साथ मंगला जुलूस भी निकाला जाएगा जो बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। इसके लिए पश्चिम बंगाल के विशेष कलाकारों को भी बुलाया गया है, जो भक्तिमय झाकियां और रामलीला एवं लोक नृत्य का प्रस्तुति देंगे। जिसमें आप सभी अधिक संख्या में शामिल होकर इस रामनवमी पूजा को भव्य ...