निज प्रतिनिधि, मार्च 28 -- Jehanabad Rape: रामनवमी के अवसर पर जहां हर तरफ कन्याओं का पूजन कर देवी की आराधना की जाती है, वहीं बिहार के जहानाबाद से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के दिन शहर में एक 5 साल की मासूम बच्ची का रेप कर दिया गया। आरोपी युवक बच्ची के मोहल्ले का ही बताया जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पीड़िता एवं आरोपी की मेडिकल जांच के दौरान जहानाबाद सदर अस्पताल में हंगामा हो गया। आरोपी के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी हो गई। बच्ची की मां ने शनिवार को जहानाबाद के नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.