चाईबासा, मार्च 28 -- चाईबासा। रामनवमी पर प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान के जयकारों से शुक्रवार को पूरा चाईबासा गूंज उठा। शहर के विभिन्न मंदिरों और अखाड़ों में सुबह से ही भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह भक्ति गीत बज रहे थे और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तीन बजे से विभिन्न अखाड़ों से रामनवमी की शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने लाठी, डंडे और तलवार के करतब दिखाए। देवता और ऋषि-मुनि का रूप धारण किए श्रद्धालु भी शामिल हुए। शहर के 34 अखाड़ों से निकाली गई अलग-अलग शोभायात्राओं में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।उन्होंने भगवान राम के जयकारे लगाए और भगवा ध्वज लहराए। सभी अखाड़ों ने पोस्ट ऑफिस चौक और शहीद पार्क चौक पर रुककर करतब दिखाए। दुर्गा ...