पाकुड़, मार्च 27 -- ​पाकुड़। रामनवमी पर नगर के भगत पाड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ​इस संकीर्तन में साहिबगंज के सकरी गली से आए प्रसिद्ध कीर्तनिया दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य रूप से सागर व्यास, चौधरी अशोक मंडल, शिव ज्ञान मंडल, देवनारायण मंडल, गंगाधर मंडल, शंकर मंडल और शंभू मंडल जैसे कलाकारों ने हरे राम-हरे कृष्ण के महामंत्र से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ​मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य के भागी बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...