औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी के पावन अवसर पर नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित शिवा बिगहा मुहल्ला के देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन आयोजित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्रीराम के भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन स्थल पर दिन-रात श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और लोगों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, भोला सिंह, श्रवण कुमार सिंह, पंकज कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.