गढ़वा, मार्च 1 -- चिनिया। प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसे लेकर रविवार को हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वावधान में संयुक्त बैठक किया गया। बैठक प्रखंड के चिरका बगीचा टोला में हुआ जहां काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमरदीप प्रसाद, सचिव भनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष नंदू सिंह, संगठन मंत्री रामवृक्ष सिंह, संयोजक रामबली सिंह, महामंत्री महावीर सिंह, उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सहित 61 सदस्य शामिल किए गए हैं। रानीचेरी के चैतवा दामर मैदान में रामनवमी पर 29 मार्च को दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसमें मुकाबला यूपी के गोरखपुर निवासी निर्मल यादव औा बिहार के बक्सर निवासी पिंकू यादव के बीच होगा। मौके पर मु...