सासाराम, मार्च 26 -- संझौली, एक संवाददाता। राम नवमी पर समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में माता उर्मिला जी सेवा ट्रस्ट द्वारा खैराभूतहा गांव में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम मां काली मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम संपन्न होंगे। कार्यक्रम अंतर्गत स्कूली बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...