पूर्णिया, मार्च 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में रामनवमी के अवसर पर रामनवमी शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों एवं अलग-अलग झांकियां के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं हजारों महिला ,पुरुष ,युवा-युवती एवं बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा शुरू होने से पूर्व बनमनखी रेलवे स्टेशन चौक पर दुर्गा मंदिर के समीप अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने भगवान राम की विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती की। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि यह भव्य शोभायात्रा बनमनखी के विकास की यात्रा है। आज पूरा बनमनखी भगवामय है। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पूरा बनमनखी गूंजायमान हो उठा। विभिन्न मार्गों पर स्थानीय लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धाल...