रामनवमी पर हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हुआ विशेष पूजन व हवन
जामताड़ा, मार्च 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। रामनवमी का पावन पर्व शुक्रवार को जामताड़ा में पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख बैंक मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजन और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जो अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया साथ ही अपने व अपने परिवार के सुख शांति उन्नति प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा और मंगल कामनाएं की। रामनवमी को लेकर पूरे शहर सहित जिले भर में उत्साह का माहौल था। जगह-जगह भगवा रंग के महावीरी झंडे लहराते हुए देखे गए, जिससे पूरा शहर राममय हो उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में जय श्रीराम और हनुमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.