बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर संवाददाता।सदर तहसील क्षेत्र के पडरी रैकवार गांव में शुक्रवार को रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर विधायक पलटू राम से करते हुए संबंधित जेई पर जानबूझ कर बिजली काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर सदर विधायक जेई पर आग बबूला हो गए। उन्होंने जेई से अभद्रता करते हुए तत्काल बिजली जोड़ने की बात कही। ऐसा न होने पर दूसरे दिन जेई को मारने और देख लेने की धमकी विधायक ने दी। जेई और विधायक के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। रामनवमी पर बिजली कटौती की शिकायत ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा ने विधायक पलटूराम से की। विधायक ने पता किया तो जेई रामचरित्र का नाम सामने आया कि उन्होंने खुद खड़े होकर बिजली कटव...