कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी सचिदानंद पांडेय द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद विशाल सिंह उर्फ नीलू सिंह यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद विशाल सिंह उर्फ नीलू सिंह ने कहा कि स्टेशन रोड हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सामूहिक रूप से भगवान हनुमान की आराधना करते हैं।पूजा-अर्चना ...