रामनवमी पर सेवा का उदाहरण बना ब्लू डायमंड सोसायटी का भंडारा
गुमला, मार्च 27 -- गुमला, संवाददाता। रामनवमी के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित जशपुर चौक में ब्लू डायमंड सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य भंडारा श्रद्धालुओं के लिए राहत का केंद्र बना रहा। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन ने जहां एक ओर सेवा भाव का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा में शामिल लोगों को राहत पहुंचाई।यह भंडारा संस्था के दिवंगत सदस्य मंटू चौधरी व संजीव सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया था है। कार्यक्रम की शुरुआत में सोसायटी के सदस्यों ने मंटू चौधरी व संजीव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हुआ। भंडारे में खिचड़ी,पूड़ी, बुंदिया और फल का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। ते इस भंडारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.