गढ़वा, मार्च 26 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। फ्लैगमार्च की शुरुआत कूपा पंचायत से हुई। यह अरंगी, सिसरी, चंदनी होते हुए खरौंधी बाजार तक पहुंची। अंत में थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में भवनाथपुर पुलिस, केतार और खरौंधी पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...