भभुआ, मार्च 26 -- बोले पुलिस अधीक्षक, रामनवमी पर्व पर शांति में खलल डालने वाल लोगों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई भभुआ में 90 व मोहनियां में 66 जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर व जवान तैनात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर चौकस की गई सुरक्षा व्यवस्था ग्राफिक्स 225 पुलिस अफसर जिले में करेंगे सुरक्षा की निगरानी 800 पुलिस जवान चौक-चौराहों पर सुरक्षा में हैं चौकस (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अंचल से लेकर जिला मुख्यालय तक में अफसरों के साथ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 156 जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर और जवानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें 312 पुलिस अफसर और दंडाधिकारी के अलावा 800 जवानों को तैनात...