गोड्डा, मार्च 28 -- गोडडा प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शोभायात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री ने कहा कि रामनवमी हमें सत्य, मर्यादा और भाईचारे का संदेश देती है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.