कौशाम्बी, मार्च 28 -- नगर पंचायत सरायअकिल में शुक्रवार को रामनवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सरायअकिल में श्रीराम नवमी को शोभायात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। यहां से निकली शोभायात्रा गल्ला मंडी, चावल मंडी, सब्जी मंडी होते हुए फकीराबाद स्थित बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय के माहौल में डूबा रहा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और भक्ति गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष पुष्पराज जायसवाल के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शोभा यात्रा में उपाध्यक्ष शिवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.