औरंगाबाद, मार्च 24 -- रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में कुटुंबा थाना पुलिस ने अभियान चलाकर 10 डीजे जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण किया जा चुका है तथा आयोजकों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.