धनबाद, मार्च 26 -- रामनवमी को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सिटी हॉक्स, क्यूआरटी और बाइक पेट्रोलिंग टीम को सिटी एसपी ने कई निर्देश दिए। उन्होंने जवानों से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने को कहा। अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे और डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार की मौजूदगी में सिटी एसपी ने जवानों को विस्तृत निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। ब्रीफिंग के दौरान सिटी एसपी ने जवानों से कहा कि शहर के सभी संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें और संबंधित ...