लातेहार, मार्च 26 -- बेतला प्रतिनिधि । रामनवमी को लेकर श्रीराम-हनुमान अंकित पताकों की मांग इन दिनों बढ़ गई है।खरीदारी के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।इसबारे में विक्रेता दीपक प्रसाद,भोलेनाथ, आशीष प्रसाद,उमेश गोस्वामी आदि ने बताया कि श्रद्धालु बड़े चाव व उत्साह से श्रीराम-हनुमान अंकित पताकों को पसंद और खरीदारी कर रहे हैं।गुरुवार को कुटमू चौक में कई श्रद्धालुओं को पताकों की खरीदारी करते देखा गया।नतीजतन रामनवमी को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...