आदित्यपुर, मार्च 26 -- चांडिल, संवाददाता। श्रीराम सनातन समिति के द्वारा 27 मार्च को दोपहर 2 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर चांडिल बजार स्थित राहुल पैलेस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने कहा कि शोभायात्रा की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। गाजे-बाजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। समिति के महामंत्री विमलेश मंडल ने कहा कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां होगी, जो शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। प्रेसवार्ता में समिति के सचिव छोटू प्रमाणिक, महामंत्री विमलेश मंडल, सजल कर्मकार, आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...