चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के रामनवमी पर माता सिद्धिदात्री देवी की विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। इस दौरान देवी मंदिरों में भोर से दर्शन पूजन का क्रम शुरु हो गया जो देर रात तक चलता रहा। वही कलश स्थापित करने वाले व्रतियों ने महागौरी का पूजा पाठ करने के बाद कन्या पूजन किए। देवी मंदिरों में भीड़ भाड़ को लेकर सुरक्षाकर्मी जगह-जगह मुस्तैद दिखे। चैत्र नवरात्रि की नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजा पाठ किया जाता है। मां भक्तों को सुख, समृद्धि और शक्ति प्रदान करती है। वही इस दिन कन्यापूजन से मां काफी प्रसन्न रहती है। नवदिवसीय व्रत करने वाले श्रद्धालु कन्यापूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर आशीष मांगते है।इस क्रम में जिले में स्थित सभी देवी मंदिरों में भोर से जयकारा के साथ दर्शन पूजन होता रहा। यह क्र...