लातेहार, मार्च 26 -- लातेहार, संवाददाता। रामनवमी पर्व के मद्देनजर लातेहार जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति से बचने के लिए शहरी क्षेत्र में वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। डाल्टेनगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को होटवाग चौक पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं, छोटी वाहन माको मोड़ से होते हुए परिवहन कार्यालय, डीपीएस जूनियर स्कूल, चटनाही चौक, बाईपास, बस स्टैंड, डॉ. धर्मशीला चौधरी की गली, उपायुक्त कार्यालय के पीछे से समाहरणालय गेट होते हुए पानी टंकी के पास बैरिकेडिंग पार करेंगे और फिर होटल यम्मी होते हुए चंदवा की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। रांची क...