बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो। रामनवमी पर नगर के सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर में शुक्रवार को भगवान राम की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी की ओर से सुबह में ही भगवान राम समेत अन्य प्रतिमा की मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भक्त श्रद्धालु सुबह से ही राम मंदिर पहुंचने लगे व राम दरबार में जाकर भगवान श्रीराम समेत लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न व राम भक्त हनुमान की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की। भगवान राम की पूजा अर्चना करने को लेकर सुबह से ही राम मंदिर में भक्त श्रद्धालु पुहंचने लगे थे। भगवान राम के जन्म दिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। भगवान राम के जन्म दिवस पर विभिन्न हनुमान मंदिरों, घरों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर हरे बांस में महावीरी पताका फहराया गया। सुबह से ही श्रद...