सहरसा, मार्च 30 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर रामठाकुर धाम पंचगछिया में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमन आनंद एवं मुखिया रौशन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन समिति ने इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामठाकुर धाम की क्षेत्र में अलग पहचान है और यहां श्रद्धालु आस्था के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। रामनवमी पर यहां हर वर्ष भारी भीड़ जुटती है। वक्ताओं ने बताया कि जल्द ही पंचगछिया महोत्सव आयोजित करने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन से भी आश्वासन मिला है।कार्यक्रम में कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.