बरेली, मार्च 29 -- बरेली। रामनवमी पर जमीन-घर खरीदने वालों की रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ रही। सुबह से शाम तक लोग जुटे रहे। वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने का भी असर दिखा। सुबह से ही रजिस्ट्री कार्यालयों में भारी गहमागहमी रही। रामनवमी पर शनिवार को 286 रजिस्ट्री हुई। इससे करीब 26.67 करोड़ रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ। खास बात यह रही कि अधिकांश बैनामे महिलाओं के नाम पर हुए। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए 31 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुलेगा। शनिवार को सदर प्रथम व द्वितीय में 122 रजिस्ट्रियां हुईं। वहीं फरीदपुर, बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज, मीरगंज तहसीलों में भी रामनवमी पर रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या अधिक रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...