बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। चैत रामनवमी पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया तो नदियों में स्नान कर दान किया। गोदान कर लोक परलोक की मंगल कामना की। गायत्री शक्ति पीठ रोडवेज, काली मंदिर आवास विकास, काली मंदिर रेलवे स्टेशन, बैड़ा समय माता, बलुआ समय माता, कोहले समय माता मंदिर सहित जिले के अन्य देवी स्थानों पर हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन के बाद प्रसाद वितरण कर नवरात्र के व्रत को पूरा किया। इसके साथ जगह-जगह कन्या पूजन हुआ। सरयू नदी किनारे धोबहट घाट पर काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान किया तो मनवर नदी के कई घाटों सहित कुआनों में भी स्नान कर दान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...