पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर खास स्थित देवी स्थान मंदिर पर नवरात्रि के पावन पर्व का समापन गुरुवार को विधि-विधान से दुर्गा पूजा और विशाल मेले के साथ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और नौ दिन का व्रत खोलकर आशीर्वाद लिया। हनुमत सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भी समापन रामनवमी के अवसर पर हुआ। कथा वाचक पंडित राजकिशोर शुक्ला ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। अष्टमी के दिन श्रीराम विवाह प्रसंग सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में महंत बाबा श्याम दास के सानिध्य में दुर्गा पूजा संपन्न कराई गई, जबकि पंडित अनुराग दीक्षित ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के बीच पूजा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.