जहानाबाद, मार्च 26 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर ग्राम में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रामनवमी शोभायात्रा से जुड़े नवयुवकों ने घूम घूम कर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जन जागरण किया। रामनवमी के अवसर पर किंजर पुनपुन नदी घाट से किंजर मोड तक महावीर पताका से पूरे बाजार को पाट दिया गया है। नवयवको ने बतलाया कि रामनवमी शोभायात्रा के लिए भव् एवं आकर्षक तैयारी की गई है। राजसी रथ पर सवार श्री राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। साथ ही शोभायात्रा में हाथी घोड़े और बैंड बाजे की व्यवस्था की गई है। वही शोभायात्रा में शामिल भक्तों की प्यास बुझाने हेतु जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा नींबू पानी, शरबत, प्रसाद आदि की व्यवस्था भी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.