गढ़वा, मार्च 17 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर शहर के बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार शाम श्रीराम सेना कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी पूजा को लेकर चर्चा किया गया। उसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। अबकी बार के पूजा को यादगार बनाने के लिए उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। बैठक में रामनवमी पर श्रीबंशीधर नगर को भगवा ध्वज से सजाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक में इस दौरान श्रीराम सेना कमिटी का भी चयन किया गया। उसमें सर्वसम्मति से रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बनाया गया। सचिव ऋतुराज जायसवाल व उपाध्यक्ष नित्यानंद कुमार को व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को बनाया गया। ...