सराईकेला, मार्च 27 -- सरायकेला। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सुबह से ही हंसाहुडी, बस स्टैंड, नोरोडीह, थाना चौक और राजबांध सहित आसपास के तमाम इलाकों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को नवमी 10.06 मिनट तक रही । क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान शुरू हो गए। हंसाहुडी और नोरोडीह के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा । श्रद्धालु केसरिया झंडे और पारंपरिक हथियारों के साथ शोभायात्रा की तैयारी में जुटे दिखे।बस स्टैंड और थाना चौक जैसे व्यस्त इलाकों में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। यहाँ बड़ी संख्या में लोग अखाड़ों के करतब देखने और भगवान राम की ...