मुंगेर, मार्च 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को शहर भक्ति की आगोश में समाया रहा। एक ओर महानवमी को लेकर देवी मंदिरों में हवन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ रही थी तो दूसरी ओर रामनवमी को लेकर महावीर मंदिरों में पूजा व ध्वजारोहण के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा था। रामनवमी को लेकर सुबह से ही बड़ा महावीर स्थान में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रही। भक्त अपनी बारी की प्रतिक्षा में लाइन में खड़े थे। भक्तों की लंबी कतार दोपहर तक लगी रही। कई भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने पर बड़ा महावीर स्थान में धवजारोहण किया। बड़ा महावीर स्थान के साथ ही शहर के विभिन्न महावीर मंदिरों में पूजा एवं ध्वजारोहण का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कई भक्तों ने घरों में भी भगवान श्री राम एवं हनुमान की पूजा कर ध्वजारोहण किया। रामनवमी को लेकर कई जगह रामधुन एवं...