बाराबंकी, मार्च 27 -- रामसनेहीघाट। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामजन्म के समय विद्युत आपूर्ति बाधित होने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने इसे विद्युत विभाग की मनमानी बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि एक ओर प्रदेश सरकार द्वारा रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित कर धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहित किया गया, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग ने दोपहर में कनेक्शन काटने के नाम पर आपूर्ति ठप कर दी। इससे मंदिरों में लगाए गए लाउडस्पीकर बंद हो गए और रामजन्म के मौके पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट भी बेकार हो गई।व्यापार मंडल महामंत्री प्रमोद गुप्ता के साथ ही अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह कटौती जानबूझकर की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.