जहानाबाद, मार्च 27 -- रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के सेसंबा पंचायत अंतर्गत बढौना गांव में रामनवमी पर भव्य सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राहुल कुमार भी पहुंचे, जिनका स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया रश्मि देवी ने विधायक को बुके भेंट कर स्वागत किया, वहीं पूर्व प्रमुख प्रेमचंद कुमार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक राहुल कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं ...