साहिबगंज, मार्च 25 -- साहिबगंज । रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत शहर के नार्थ कॉलोनी स्थित मां तारा मंदिर परिसर से हुई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए गंगा घाट तक पहुंची। वहां विधिवत गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक करण सिंह यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लाल बाबा थे। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों के बीच 'जय श्रीराम' के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के वेष में प्रस्तुत झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना था। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन ध...