बेगुसराय, मार्च 25 -- बखरी, निज संवाददाता। श्री बजरंग व्यायामशाला की बैठक बुधवार को की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर 81वीं भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष की शोभा यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा, जिसमें नारी शक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को और अधिक भव्य और अनुशासित स्वरूप दिया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा की तैयारी, मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर अमित केसरी, डॉ. आलोक, राजेश राज, संजीव, गोपाल सिंह, सीताराम केसरी, जयश...