रामनवमी पर पूरे बिहार में सुरक्षा सख्त, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, बी-सैप और रिजर्व बल की 45 कंपनियां तैनात
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 25 -- बिहार में रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य भर में किसी भी हालात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। बुधवार को डीजीपी विनय कुमार ने सभी रेंज आईजी, डीआईजी और जिलों के एसपी के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि शरारती और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। पूरे राज्य में 29 मार्च तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। रामनवमी पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। करीब दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली गई। बैठक में डीजीपी विनय कुमार और डीजी (अभियान) कुंदन कृष्णन ने सभी जिलों के एसपी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.