पाकुड़, मार्च 27 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडालों और घरों में विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। जहां मां भगवती के नवम स्वरूप की विशेष आराधना की गई। भक्तों ने फूल, प्रसाद और दीप अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हवन का भी आयोजन हुआ। जिसमें मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही कई स्थानों पर धार्मिक परंपरा के तहत झंडा भी फहराया गया। जो आस्था और उत्साह का प्रतीक बना। लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की, और पूरे दिन भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...