बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण महौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। कंपोजिट कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग स्क्रीन के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार नजर रखी गयी। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) पहुंचकर सीसीटीवी मॉनिटरिंग के जरिए जिले के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जुलूस मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.