कोलकाता, मार्च 27 -- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी। इस दौरान, दो ग्रुपों में झड़प, तोड़फोड़ और ईंट-पत्थर चलने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस का दावा है कि हालात को काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, रामनवमी के मौके पर रघुनाथगंज में मैकेंजी फील्ड से जुलूस निकला था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। इसी दौरान, जब जुलूस फूलतला चौराहे पर पहुंचा तो उस पर हमले का आरोप लगाया गया। दावा किया गया कि पास की छत से जुलूस पर पत्थरबाजी हुई। इससे कुछ लोग घायल हो गए। वहीं, रघुनाथगंज शहर से गुजरने के दौरान फिर से जुलूस पर हमला बोला गया। इससे हिंसा भड़क गई। तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाला और अ...