संभल, मार्च 27 -- कस्बा गुन्नौर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के नौवें दिन एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। गुन्नौर ब्लॉक से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चामुंडा मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। रथ पर सवार राम, सीता और हनुमान की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और पूरे मार्ग में जय श्री राम, जय माता व हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल नवयुवकों ने पारंपरिक हथियार और वेशभूषा धारण कर रामभक्ति का संदेश फैलाया। विशेष आकर्षण रहे भगवान शिव और काली अखाड़ा, माता रानी और खाटू श्याम की झांकियां। इसके अलावा भगवान शंकर और गणेश के रूपों की प्रस्तुति ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया बच्चों द्वारा प्रस्तुत बंदरी सेना की झांकी ने दर्शकों को खूब भाया। यात्रा के मार्ग क...