हरिद्वार, मार्च 26 -- रामनवमी और योग योगेश्वर रामलाल के जन्मोत्सव पर पूर्णानंद आश्रम से हरकी पैड़ी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। कनखल स्थित श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट ने आरती-अभिषेक, हवन और कलश पूजन कराए। इस अवसर पर योगेश्वर देवीदयाल के शिष्य जादूगर सम्राट शंकर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाप्रभु रामलाल के दिखाए रास्ते को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संस्था श्रीगुरु की दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में योग के वास्तविक स्वरूप का प्रसार कर रही है। इस अवसर पर प्रधान योगाचार्य स्वामी अमित देव, योगाचार्य नित्यानंद, योगाचार्य कार्तिकेय, अध्यक्ष महेश चंद गोयल, अखिल नाथ, मयंक पोर्वाल, विनय, आरके भारद्वाज, चंद्रशेखर जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.