मुंगेर, मार्च 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के मकवा गांव में संत पथिक कुटिया के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामनवमी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा मकेश्वरी दुर्गा स्थान से निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक मदन कुमार आनंद थे। शोभायात्रा में गांव की 351 महिला एवं कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। गांव भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.