रामनवमी पर निकलेगी शोभा यात्रा
सोनभद्र, मार्च 21 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड में विहिप की बैठक शुक्रवार की शाम जिला सह मंत्री नंदलाल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 मार्च को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पर्व पर घोरावल में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा पर चर्चा की गयी। जिला सह मंत्री नंदलाल ने बताया कि रामनवमी के पर्व पर रामेश्वर रामलीला मंच घोरावल के पास से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे घोरावल नगर के मेन तिराहा, मेन बाजार, मुक्खा तिराहा के पश्चात रामेश्वर रामलीला मंच के पास संपन्न होगी। उन्होंने शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की। इस मौके पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष दूधनाथ दुबे, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, नगर उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, जयप्रकाश, मनोज कुमार, शिवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.