बदायूं, मार्च 25 -- बदायूं। रामनवमी पर परम्परागत शोभायात्रा बिरूआवाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, अंबा टाकीज, लावेला चौक, गद्दी चौक, रजी चौक, सराय कोना, हलवाई चौक, मढई चौक होते हुए रघुनाथ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। मंगलवार को शोभायात्रा को लेकर डीएम ने मजिस्ट्रेट अफसर शोभायात्रा को लेकर नामित कर दिये हैं। तहसीलदार तहसील सदर दीपक कुमार शोभायात्रा के आगे, एसडीएम सदर सदर मोहित कुमार शोभायात्रा के मध्य तथा तहसीलदार न्यायिक सदर सुरेंद्र कुमार द्वितीय शोभायात्रा के पीछे रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...